होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'द केरल स्टोरी'
The Kerala Story BO Day 17: ‘द केरला स्टोरी’ तमाम विवादों में रहने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर पहले शानदार प्रर्दशन कर रही है. बीच में फिल्म के कलेक्शंस में थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई में उछाल आया और शनिवार और रविवार को इसने जमकर कलेक्शन किया. इसी के साथ सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है. आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.
अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसके साथ ही दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ी. वहीं, फिल्म की तीसरे रविवार की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं. गौरतलब है कि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया था और रविवार को इसने एक बार फिर डबल डिजिट का बिजनेस कर कमाल कर दिया है.
SacNilk की अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरला स्टोरी’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 198.47 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Lucknow News: भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, वायरल हुआ वीडियो
‘द केरला स्टोरी’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से महज एक इंच दूर है. रिलीज के 18वें दिन फिल्म इस जादुई आंकड़े को जरूर पार कर लेगी और इसी के साथ यह फिल्म साल 2023 में शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के बाद 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी. 20 से 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए इतनी बड़ी कमाई किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. फिल्म की सुपर सक्सेस से मेकर्स और स्टार कास्ट भी खुश नहीं हैं.
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…
इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…