देश

क्या हिन्दुओं के गर्व की मरूभूमि में हिंदुओं की परंपरा, उत्सव सब प्रतिबंधित हो गए हैं? : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कामां में बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के बनाए माहौल का एक और नफरत से भरा चित्र है।

शेखावत ने सवाल पूछा कि क्या चाहते हैं गहलोत जी कि उनके खास वोटबैंक के अलावा सभी सनातनी राजस्थान छोड़कर चले जाएं? क्या हिन्दुओं के गर्व की मरूभूमि में हिंदुओं की परंपरा, उत्सव सब प्रतिबंधित हो गए हैं?

ये भी पढ़ें: UP Politics: “सपा, बसपा, लोकदल और सुभासपा समेत सभी दलों को होना होगा एक”, BJP को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए ओपी राजभर ने दी नसीहत

वहीं, जोधपुर में पुलिस पर बजरी माफिया के हमले पर शेखावत ने कहा कि एसीपी पर जानलेवा हमला बताता है कि बजरी माफिया को पुलिस अपने सामने कमजोर लगती है। उसे पुलिस से डर लगना चाहिए, उल्टे वो पुलिस को दहशत में डालना चाहता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे बल के साथ हफ्तेभर ताबड़तोड़ कार्रवाई होने दीजिए, बजरी माफिया वाले खुद थाने आकर गिरफ्तारी देंगे। परेशानी है कि सरकार सेट है। आदेश कहां से आएगा?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

10 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

44 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago