देश

UP Weather: आफत की आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, यूपी सहित 12 राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में हुई भारी बारिश व आंधी ने जमकर तबाही मचाई है. कहीं पेड़ गिरे हैं तो कहीं बिजली के खम्भें इमारतों पर जा गिरे हैं, जिससे तमाम मकान तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सुबह खिली धूप के बाद दोपहर में करीब आधे घंटे के लिए हुई बारिश ने जमकर लोगों को परेशान किया. इसके बाद फिर से यूपी में तेज धूप निकल आई तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यूपी सहित 12 राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 मई को यूपी सहित हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और तमिलनाडु के सहित कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी यूपी में 27 और 28 मई, केरल में 27 से 29 मई, कर्नाटक में 29 मई को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इसी के साथ 27 मई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के साथ ही राजस्थान में भी तेज हवाओं के चलने के साथ ही भारी बारिश के सम्भावना जताई है और लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट के आस-पास से हटेंगे मीट की दुकानें, अवैध पार्किंग और ऊंची इमारतों पर भी होगी कार्रवाई

वहीं शनिवार की दोपहर को आई आंधी बारिश ने यूपी की राजधानी सहित कई जिलों में भारी नुकसान किया. गोंडा में आंधी पानी ने पूरे शहर में तबाही मचाई और कई जगहों पर भारी पेड़ के टूट कर गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया. कई जगहों पर जलभराव देखा गया. गोंडा में पेड़ गिरने से डायल 100 की गाड़ी दब गई, हालांकि इसमें बैठे तीन पुलिसकर्मी बाल बाल बचे. वहीं नगर कोतवाली में लगा वायरलेस टावर भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. डीएम आवास के बगल भी पेड़ गिरने से दो चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. भारी बरसात से जिला अस्पताल में बुरी तरह जलभराव देखा गया तो वहीं शहर स्थित ईदगाह रोड पर भी बुरी तरह जलभराव है. जगह – जगह जलभराव और विद्युत व्यवस्था बदहाल होने से सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

वहीं मेरठ में तेज आंधी के साथ बारिश से कई इलाकों में पेड़ टूट कर गिर गए हैं तो कई जगहों पर पूरा का पूरा यूनीपोल टूट कर गिर गया है. मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन पुलिस चौकी के पास की पुलिस चौकी के पास एक यूनीपोल तेज तूफान से टूट कर गिर गया. यूनीपोल टूटने से इलाके की बिजली पूरी तरीके से बाधित हो गई. कमोबेश यही हाल लखनऊ व उसके आस-पास के जिलों में भी रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

5 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

17 minutes ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

26 minutes ago

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

42 minutes ago