देश

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदल रहा भारत, पर्यटन बनेगा अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि देश जिस रफ्तार से विकास कर रहा है, उसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है. आज कई देश भारत को एक उभरती हुई बड़ी ताकत के रूप में देख रहे हैं और यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरकार की योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के कारण बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर आने में मदद मिली है. उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के मुकाबले भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हुई है. लोगों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और किसानों की आमदनी में भी सुधार देखने को मिला है. जब लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है तो उनके पास खर्च करने की क्षमता बढ़ती है, जिसका सीधा असर घरेलू पर्यटन पर भी पड़ता है. यही वजह है कि देश के भीतर घूमने-फिरने और नई जगहों को देखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है.

भारत की विविधता बनी पर्यटन की सबसे बड़ी ताकत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सिर्फ विदेशी पर्यटकों के लिए ही आकर्षण का केंद्र नहीं है, बल्कि देश के लोग भी अब अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और भौगोलिक विविधता को करीब से जानने के लिए बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हैं. भारत में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों, अलग-अलग संस्कृतियों, खूबसूरत पहाड़ों, समुद्र तटों और प्राकृतिक स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंच रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनने जा रहा है. वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का योगदान करीब छह प्रतिशत है. सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक इसे बढ़ाकर उस स्तर तक पहुंचाया जाए, जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है.

पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन ऐसा क्षेत्र है, जिसका फायदा समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचता है. जब पर्यटन अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत तक योगदान देने लगेगा, तब यह कृषि के बाद देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल हो सकता है.

उन्होंने बताया कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2023 तक पर्यटन क्षेत्र के योगदान को सात प्रतिशत तक पहुंचाया जाए. मंत्री के मुताबिक, भारत की संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक संपदा को देखते हुए पर्यटन में रोजगार और आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल मंच पर भारत का डंका! पीएम मोदी ने गिनाईं नए भारत की वो उपलब्धियां जिसने दुनिया को चौंकाया

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

49 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago