देश

PM मोदी के बारे में किए गए कांग्रेस के आपत्तिजनक पोस्‍ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का तीखा पलटवार

Gajendra Singh Shekhawat Tweet: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ‘गायब’ शब्द का इस्तेमाल कर विवाद खड़ा कर दिया गया. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक विवादित पोस्टर साझा किया, जिसमें एक बिना सिर और हाथ-पैर वाले व्यक्ति को कुर्ता-पायजामा में दिखाया गया और कैप्शन दिया गया – “जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब).”

हालांकि, भारी विरोध के बाद कांग्रेस ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन इसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया. केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने अपने X हैंडल पर कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा, “’Gayab’ is what they wish Modi ji was. For the very thought of him threatens their vicious intentions and villainous existence.”

शेखावत ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदीजी का अस्तित्व ही कांग्रेस के लिए खतरा बन चुका है. उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और नकारात्मक राजनीति का प्रमाण बताया.

उनके अलावा बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पोस्ट पाकिस्तान को खुश करने के लिए था. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस में बदल चुकी है.”

उन्होंने कांग्रेस के ‘सर तन से जुदा’ सोच को उजागर करने का आरोप लगाया और कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं, तब कांग्रेस ऐसी तस्वीरें जारी कर राष्ट्रविरोधी ताकतों को संदेश देती है.

यह भी पढ़िए: “जवाबी कार्रवाई का तरीका, समय और लक्ष्य खुद तय करें”, पीएम मोदी ने आतंकवाद पर ‘करारा प्रहार’ के लिए सेना को दी खुली छूट

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

20 minutes ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

1 hour ago

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

2 hours ago