केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत.
Gajendra Singh Shekhawat Tweet: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ‘गायब’ शब्द का इस्तेमाल कर विवाद खड़ा कर दिया गया. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक विवादित पोस्टर साझा किया, जिसमें एक बिना सिर और हाथ-पैर वाले व्यक्ति को कुर्ता-पायजामा में दिखाया गया और कैप्शन दिया गया – “जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब).”
हालांकि, भारी विरोध के बाद कांग्रेस ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन इसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया. केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने अपने X हैंडल पर कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा, “’Gayab’ is what they wish Modi ji was. For the very thought of him threatens their vicious intentions and villainous existence.”
“Gayab” is what they wish Modi ji was.
For the very thought of him threatens their vicious intentions and villainous existence.@INCIndia
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) April 29, 2025
शेखावत ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदीजी का अस्तित्व ही कांग्रेस के लिए खतरा बन चुका है. उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और नकारात्मक राजनीति का प्रमाण बताया.
उनके अलावा बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पोस्ट पाकिस्तान को खुश करने के लिए था. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस में बदल चुकी है.”
उन्होंने कांग्रेस के ‘सर तन से जुदा’ सोच को उजागर करने का आरोप लगाया और कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं, तब कांग्रेस ऐसी तस्वीरें जारी कर राष्ट्रविरोधी ताकतों को संदेश देती है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

