देश

गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नए एमएलए क्वार्टर का उद्घाटन, जानें क्या कुछ है खास

गांधीनगर में बने नए एमएलए क्वार्टर का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 तारीख को करेंगे. ये नए एमएलए क्वार्टर केवल आवास की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विधायक और उनके परिवार के लिए आराम, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किए गए हैं. सेक्टर 17 में पुराने एमएलए क्वार्टरों को तोड़कर उनके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए क्वार्टर बनाए गए हैं. इस परियोजना की कुल लागत 220 करोड़ रुपये है.

गांधीनगर MLA क्वार्टर हुआ आधुनिक

इसमें 216 घरों का निर्माण किया गया है, जिनमें प्रत्येक घर 4बीएचके है. कुल 12 टावरों के रूप में 9 मंजिल वाले ये क्वार्टर तैयार किए गए हैं. यह योजना सरकार ने लगभग 5 साल पहले शुरू की थी, ताकि विधायक आवास की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक और सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं से भी संपन्न हो सकें. नए एमएलए क्वार्टरों में कई पब्लिक सुविधाएं शामिल की गई हैं. इनमें दो बड़े लैंडस्केप गार्डन और बैठने के लिए आरामदायक जगहें, एक ऑडिटोरियम, कम्युनिटी हॉल और कैंटीन शामिल हैं.

इसके अलावा, क्वार्टर में मॉडर्न हेल्थ क्लब, बच्चों के खेलने का एरिया, सीनियर सिटीजन पार्क और इंटरनेट लाउंज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. इनडोर गेम जोन और योगा-एरोबिक्स के लिए डेक, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक भी विशेष रूप से बनाए गए हैं. सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से चार इन-आउट गेट भी स्थापित किए गए हैं.

MLA क्वार्टर में पढ़ाई की सुविधा

प्रत्येक नए एमएलए क्वार्टर में कुल पांच कमरे बनाए गए हैं. इसमें तीन मास्टर बेडरूम शामिल हैं, जिनमें अटैच्ड टॉयलेट की सुविधा है. इसके अलावा, एक कॉमन टॉयलेट, विजिटर्स के लिए वेटिंग एरिया, डिस्कशन के लिए मीटिंग रूम और लाइब्रेरी या रीडिंग रूम भी मौजूद हैं.

क्वार्टर में स्टोर रूम और ड्रेसिंग रूम की सुविधा भी दी गई है. रसोईघर के अलावा, कुक या हाउसकीपर के लिए अलग कमरा और प्रवेश द्वार भी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने कर्नाटक और महाराष्ट्र आपदा राहत के लिए ₹1,950.80 करोड़ की राशि स्वीकृत की, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

9 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

31 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

45 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

48 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago