देश

Manoj Tiwari ने रिलीज किया भजन ‘तीन लोक के राजा गणपति’, भक्तों में उत्साह की लहर

Manoj Tiwari Ganesh Bhajan: 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य उत्सव का माहौल देखने को मिला. शहर-गांव में पंडाल गणपति बप्पा की भव्य मूर्तियों से सज गए, वहीं घर-घर में भी श्रद्धालुओं ने अपने देवस्थान पर बप्पा की स्थापना की. इस खास मौके पर भाजपा नेता और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने नया गाना रिलीज किया है.

इस साल गणेश चतुर्थी पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों को बड़ा तोहफा दिया है. इस खास पर्व पर उन्होंने एक नया गणेश भजन ‘तीन लोक के राजा गणपति’ खुद गाया है. भजन में न केवल उनकी मधुर आवाज़ सुनाई दे रही है, बल्कि इस वीडियो में स्वयं मनोज तिवारी गणपति की आराधना करते नजर आ रहे हैं, जिससे भक्ति भाव और भी जीवंत महसूस होने लगा है.

मनोज तिवारी ने लोगों को दिया ये संदेश

भजन में मनोज तिवारी श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि जो कोई भी गणपति की पूजा करता है, भगवान उनकी रक्षा करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं. उन्होंने लोगों को कहा कि ‘गणपति जी लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. उनके शब्दों में कहा गया है ‘जो बोओगे वही खाओगे’. यानी अच्छे कर्म करने वालों को जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं.

भजन के इस नए संस्करण में पारंपरिक भक्ति गीतों की झलक के साथ आधुनिक संगीत का मेल है, जो युवा वर्ग को भी आकर्षित कर रहा है. लोगो का कहना है कि मनोज तिवारी ने अपनी पारंपरिक भोजपुरी शैली और भक्ति संगीत को एक संतुलित अंदाज़ में प्रस्तुत किया है.

गणेश चतुर्थी का यह त्योहार न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रंगों से भी भरपूर होता है. इस दिन भक्तजन अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं, प्रसाद बांटते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या है ‘ऑनलाइन मनी गेमिंग’ पर मोदी सरकार को चुनौती देने वाली A23 का शाहरुख खान कनेक्शन?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

27 seconds ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

59 seconds ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

6 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

14 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

35 minutes ago