देश

Ganga Vilas Cruise: 13 जनवरी को वाराणसी से पीएम मोदी करेंगे सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास का शुभारंभ, पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक होंगे शामिल

Ganga Vilas Cruise : 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्जरी सुविधाओं से युक्त ‘एमवी गंगा विलास’ का शुभारंभ करेंगे. इस क्रूज को दुनिया का सबसे लंबे रिवर क्रूज बाताया जा रहा है.

रविवार को जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने ‘एमवी गंगा विलास’ के बारे में बताते हुए कहा है कि यह भारत के लिए नदी क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा.

जानकारी के अनुसार लग्जरी क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों में 27 नदी प्रणालियों से गुजरते हुए 3,200 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेगा.

केंद्रिय मंत्री सोनोवाल ने बताया अंतदेर्शीय जलमार्गों के लिए एक अवसर

केंद्रिय मंत्री सोनोवाल ने ‘एमवी गंगा विलास’ को लेकर कहा, रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता इस सेवा के लॉन्च के साथ अनलॉक होने के लिए तैयार है.

क्रूज और अंतदेर्शीय जलमार्गों के बारे में बोलते हुए कहा कि अंतदेर्शीय जलमार्गों के जरिए सतत विकास के इस अवसर को जबरदस्त बढ़ावा मिला है, क्योंकि कार्गो ट्रैफिक को बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ यात्री पर्यटन को उत्साहजनक परिणाम मिले हैं.

‘एमवी गंगा विलास’ क्रूज देश में विशाल संभावित नदी पर्यटन को अनलॉक करने की दिशा में एक कदम है. इस बारे में आगे बोलते हुए केंद्रिय मंत्री ने कहा, हमारी समृद्ध विरासत वैश्विक स्तर पर और आगे बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक आध्यात्मिक, शैक्षिक, कल्याण, सांस्कृतिक और साथ ही भारत की जैव विविधता की समृद्धि का अनुभव करने में सक्षम होंगे.

इसे भी पढ़ें: Waterfall in UP: चंदौली में बनेगा ईको टूरिज्म, पर्यटकों को आकर्षित करेगी रॉक पेंटिंग और शानदार वाटरफॉल

50 पर्यटन स्थलों की यात्रा

बताया जा रहा है कि 51-दिवसीय क्रूज की इस यात्रा में 50 पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया गया है. इन पर्यटन स्थलों में राष्ट्रीय उद्यान, विश्व धरोहर स्थल, नदी घाट और बिहार में पटना, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, झारखंड में साहिबगंज, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

कैसा है यह क्रूज एमवी गंगा विलास

बात करें एमवी गंगा विलास की तो यह पोत 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इसमें तीन डेक हैं. वहीं 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट हैं. इनमें सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा यह जहाज प्रदूषण मुक्त तंत्र के अलावा शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है.

जानकारी के अनुसार एमवी गंगा विलास की पहली यात्रा में 32 पर्यटक स्विट्जरलैंड के शामिल हैं. वहीं डिब्रूगढ़ में एमवी गंगा विलास के आगमन की संभावित तिथि 01 मार्च 2023 बताई जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

4 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

5 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

25 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago