होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बाराबंकी में साइको किलर की दहशत (फोटो ट्विटर)
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक साइको किलर के खौफ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए 6 टीमों को लगाया है. साइको किलर ने राम सनेही घाट में 3 बुजुर्ग महिलाओं की हत्या की है. इन घटनाओं के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध का फोटो जारी किया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिसको भी ये व्यक्ति दिखाई दे तुरंत पुलिस को कॉल करे. पुलिस को अभी तक इस साइको किलर के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि 3 हत्याओं को अंजाम दे चुके इस सीरियल किलर ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साइको किलर बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर उनकी हत्या कर देता है. सीरियल किलर की तलाश में बाराबंकी पुलिस की 6 टीमें लगी हुई हैं. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई अलग-अलग तरह की कोशिश कर रही है. वहीं एसपी ने इंस्पेटर समेत कई अधिकारियों को काम पर लगा दिया है.
खबरों के मुताबिक, पहला शव एक बुजुर्ग महिला का अयोध्या जिले में मिला था. जबकि दूसरा शव बाराबंकी में 17 दिसंबर को मिला था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. दोनों जिलों की पुलिस तलाश में जुट गई. इस दौरान 29 दिसंबर को रामसनेहीघाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठेठरहा गांव में एक महिला लापता हो गई. जिसके बाद 30 दिसंबर को उसका शव एक खेत में बिना कपड़ों के मिला. इस महिला की उम्र 55 साल थी. हत्या का पैटर्न पहले के दो कत्ल जैसा ही था. तीसरी लाश मिलने के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई.
वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं अब पुलिस ने सीरियल किलर की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई है ताकि लोग उसे पहचान सकें. लोगों से किलर के दिखने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना देने की अपील की गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही हैं.
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…