हैप्पी पासिया
आज एक ऐसे व्यक्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो पहले सिर्फ एक गैंगस्टर था लेकिन बाद में कुख्यात आतंकवादी बन गया. जी हां, उसका नाम है हैप्पी पासिया (Happy Passia) और असली नाम हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) है. केवल पंजाब में पासिया पर 14 बड़े-बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है.
इन हमलों में उसने धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और नेताओं के घरों को निशाना बनाया था. पासिया को भारत में साजिश रचने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से मदद मिलती थी. भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.
हैप्पी पासिया मानव तस्करी (Human Trafficking Routes) के जरिए साल 2021 में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था. वहीं से वो भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. पासिया पहचान छुपाने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था. इसी साल अप्रैल में अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर में एफबीआई (FBI) ने उसे गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी भारतीय और अमेरिकी एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
अब उसे भारत लाने के लिए भी पूरी तैयारी हो चुकी है. अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी (ICE) ने उसके प्रत्यर्पण (extradition) को मंजूरी दे दी है. भारत सरकार ने पहले ही अमेरिका से अनुरोध किया था कि उसे भारत लाने के लिए मंजूरी दे. पासिया के प्रत्यर्पण के बाद अब पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर उसे भारत लाने की तैयारी में जुट गई हैं.
पासिया ने पंजाब में 14 आतंकी हमलों की साजिश रची थी. हमले में उसने पुलिस थानों, धार्मिक स्थलों और नेताओं को निशाना बनाया था. ISI और खालिस्तानी संगठनों से पैसे और हथियार लिए थे. अमेरिका में बैठकर भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करता था.
-भारत एक्सप्रेस
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…
डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…
Ind vs wi t20 series: भारत ने 249 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज से 6…
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…
Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…