Shri Ramayana Yatra: रिमझिम बारिश में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए IRCTC एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर के तहत भारतीय रेलवे सैलानियों को देश भर में मौजूद धार्मिक जगहों पर यात्रा करायेगा और वो भी बजट में.
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत करने जा रहा है. यह ट्रेन यात्रा 17 दिनों की होगी, जो कि 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी. इस यात्रा में देश भर के 30 टूरिस्ट प्लेसेस पर यात्रियों को घुमाया जाएगा. यात्रियों की पहली जर्नी अयोध्या से शुरू होगी. अयोध्या के बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और अंत में रामेश्वरम द्वीप से होते हुए ट्रेन दिल्ली जाएगी.
IRCTC का कहना है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को जबरदस्त बूस्ट मिला है. लोग इन जगहों पर घूमना चाहते हैं, जिसकी वजह से 5वीं बार इस यात्रा को शुरू किया गया है.
इस धार्मिक यात्रा टूर की कीमत रेलवे में दर्जे के हिसाब से तय कर रखी है. 3 एसी के लिए जहां प्रति व्यक्ति किराया 1,17,975 रुपये, 2 एसी के लिए प्रति व्यक्ति 1,40,120 रुपये और 1 एसी केबिन क्लास के लिए किराया 1,66,380 रुपये है. वहीं 1 एसी कूप के लिए यात्रियों को 1,79,515 रुपये देने पड़ेंगे. यात्रियों को इस दौरान 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. जिसमें सभी तरह के शाकाहारी भोजन, दर्शन स्थल तक जाना और ट्रैवेल इंश्योरेंस भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- सावन के पावन महीने में शिव-पार्वती की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानिए क्या होता है भौम प्रदोष और जया पार्वती प्रदोष ?
भारतीय रेलवे के द्वारा शुरू किए जा रहे श्री रामायण यात्रा ट्रेन टूर की शुरुआत 25 जुलाई को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से होगी. यात्रियों को भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन जो कि सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है से घुमाया जाएगा. ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट, 1 रसोई सहित कई तरह की सुख सुविधाएं मौजूद होंगी. हर कोच में सीसीटीव कैमरा और गार्ड इत्यादि की भी सुविधा दी जाएगी.
यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा. जहां पर्यटक श्री राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और रैम की पैड़ी का दर्शन करेंगे. इसके बाद नंदीग्राम ले जाया जाएगा. जिसके बाद बिहार के सीतामढ़ी में पर्यटकों का अगला ठहराव होगा. जहां माता सीता का जन्म हुआ था. जिसके बाद पर्यटक जनकपुर में स्थित राम जानकी मंदिर का दौरा करेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज रुके काम दोबारा शुरू…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर और धन के…