IIT–ISM में गौतम अडानी
Gautam Adani In IIT–ISM: धनबाद IIT–ISM के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने देश की विकास नीति, वैश्विक राजनीति और भारत की सार्वभौमिकता (Sovereignty) पर बेहद स्पष्ट और बेबाक दृष्टिकोण रखा. उन्होंने कहा कि दुनिया आज टूटे हुए वैश्विक गठबंधनों और ‘राष्ट्रीय हित पहले’ की नीति से गुजर रही है, ऐसे में भारत के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी विकास यात्रा किसी बाहरी दबाव से नहीं, बल्कि अपने हितों और अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर तय करे.
अडानी ने अपने संबोधन में ‘नैरेटिव कॉलोनाइज़ेशन’ का जिक्र करते हुए कहा कि जो देश दो सदियों तक दुनिया को प्रदूषित करते रहे और दुनिया के संसाधनों का दोहन करते रहे, वही अब भारत जैसे विकासशील देशों को विकास का तरीका सिखाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत ने अपना नैरेटिव खुद नहीं लिखा, तो दुनिया हमारे विकास के अधिकार को भी दोष की तरह पेश कर देगी.
अडानी ग्रुप के चेरयमैन गौतम अडानी ने साफ कहा कि आज की दुनिया में किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता दो स्तंभों पर खड़ी है. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जो अपनी धरती को समझेगा, वही अपनी नियति लिखेगा.
ये भी पढ़ें: भारत के UPI पर लगी IMF की मुहर, चीन से 3 पायदान आगे हिंदुस्तान
गौतम अडानी ने बताया कि IIT–ISM की स्थापना भी इसी सोच का परिणाम थी. ब्रिटिश राज के कठिन समय में भी भारत को एहसास था कि खनन, भूविज्ञान और धरती से जुड़े विज्ञान भारत की भविष्य-निर्माण क्षमता का मूल हैं.
अपने भाषण में अडानी ने ऑस्ट्रेलिया स्थित कारमाइकल कोयला परियोजना का विशेष उल्लेख किया और कहा कि यह परियोजना सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा की प्रतिबद्धता थी. उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लेकर वैश्विक स्तर पर विरोध, कानूनी लड़ाइयां और वित्तीय बाधाएं खड़ी की गईं, लेकिन समूह पीछे नहीं हटा.
ये भी पढ़ें: संवाद से पहले विवाद! भारत को धोखा देने की फिराक में डोनाल्ड ट्रंप, लपेटे में आएगा कनाडा
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अडानी समूह दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क खवाडा (गुजरात) के 30 GW प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है, जिसका बड़ा हिस्सा पहले से चालू है. उन्होंने कहा कि जब हम कोयला ऊर्जा सुरक्षा के लिए बनाते हैं, हमें दोष दिया जाता है. जब हम दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाते हैं, तो वह अदृश्य हो जाता है.
अपने भाषण के अंत में उन्होंने युवाओं से कहा कि यह युग भारत के दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का है. इस बार स्वतंत्रता राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और संसाधन-संप्रभुता की है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को न केवल धरती को समझना होगा, बल्कि दुनिया के आर्थिक-ऊर्जा समीकरण को भी चुनौती देने की क्षमता विकसित करनी होगी.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…