गौतम अडानी की पत्नी और बहू ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया प्रसाद
महाकुंभ के भव्य आयोजन में जब श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे थे, तब सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल में 21 जनवरी 2024 को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला. इस्कॉन के विशाल रसोईघर में महाप्रसाद रसोई में पहुंच अडाणी परिवार की सास-बहू खास से आम हो गईं. अडाणी परिवार की सास-बहू ने रसोई में काम कर रही महिलाओं संग हाथ बटाया मटर की फलियां छीलती डॉ. प्रीति अडाणी अपनी बहू और नन्ही पोती के साथ बैठी रहीं.
इस्कॉन रसोई में सेवा करने वाली महिलाओं की टोली जुटी हुई थी—कोई सब्जी छील रहा था तो कोई हल्के हंसी-मजाक के बीच सेवा में जुटा हुआ था. इस बीच डॉ. प्रीति अडाणी ओर उनकी बहू परिधि अडाणी उनके बीच पहुंचती हैं और मुस्काते हुए साथ ही सेवा करना शुरू कर देती हैं. मटर के दानों को अपने हाथों से अलग करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी. उनके साथ उनकी बहू परिधि अडाणी भी मटर छीलने का काम पूरी लगन से कर रही थीं. इस सबके बीच उनकी पोती भी गोद में बैठ कर मटर छीलने की कोशिश करती दिखी. अपनी मां, पत्नी और बेटी को पास ही खड़े गौतम अडाणी के बेटे करण अडाणी भी तल्लीनता से देख रहे थे.
इसके बाद डॉ. प्रीति अडाणी अपनी बहु के साथ उस जगह पर पहुंचीं जहां पर रोटी बनाने का काम चल रहा था. वहां पहुंचते ही सास-बहू की जोड़ी जमीन पर बैठ गई और रोटियों पर घी लगाने का काम करने लगी. रोटी मेकिंग मशीन से रोटी बन कर जैसे ही बाहर आती डॉ. प्रीति अडाणी और परिधि अडाणी फौरन उन रोटियों में घी लगा कर श्रृद्धालों को परोसने के लिए आगे बढ़ा देते.
21 जनवरी 2025 को गौतम अडाणी सपरिवार महाकुंभ स्थल प्रयागराज आए हुए थे. इस मौके पर उन्होंने इस्कान में प्रसाद सेवा, पवित्र संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना और बड़े हनुमान जी के दर्शन किए. बता दें कि महाकुंभ के मौके पर अडाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण और गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरण का संकल्प लिया है.
ये भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला’, पूर्व सैनिक की हैवानियत खड़े कर देगी रोंगटे
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…