देश

शादी के बंधन में बंधे गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी, पारंपरिक अंदाज में निभाई गईं भव्य रस्में

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी बेहद खास रही. उन्होंने हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा के साथ विवाह रचाया. यह शानदार आयोजन अहमदाबाद के बेल्वेडियर क्लब, अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ.

गौतम अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट कर अपने बेटे की शादी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा – “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ. यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.”

शादी में दिखी भारतीय हस्तकला की झलक

इस भव्य शादी में देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों की मेहनत झलक रही थी. शादी की तैयारियों में अनोखे डिजाइन और पारंपरिक कला को शामिल किया गया. मेहमानों को दिए जाने वाले खास उपहारों में हाथ से बनी कलाकृतियां शामिल थीं.

अदाणी परिवार ने दिल्ली स्थित NGO फैमिली ऑफ डिसेबल्ड के साथ साझेदारी की. इस एनजीओ ने शादी के जोड़े के लिए हाथ से पेंट किए गए शॉल तैयार किए. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इन हस्तकला उत्पादों को और भव्य बनाने में मदद की.

नासिक से आईं खास पैठनी साड़ियां

शादी के मेहमानों के लिए महाराष्ट्र के नासिक से खास पैठनी साड़ियों का ऑर्डर दिया गया था. करीब 400 कारीगरों ने हाथ से बुनी ये साड़ियां तैयार कीं. पैठनी साड़ियां अपनी बारीक कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं. इन साड़ियों की कीमत 11 लाख रुपये तक हो सकती है. यह साड़ी खरीदना किसी सपने के पूरे होने जैसा होता है.

गौतम अदाणी ने बेटे की शादी को सादगी भरा रखा, लेकिन इस खास मौके पर 10,000 करोड़ रुपये समाज सेवा के लिए दान किए. यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में खर्च की जाएगी. इस पहल के तहत विश्व स्तरीय अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, स्कूल और स्किल एकेडमी का विकास किया जाएगा.

गौतम अदाणी के अनुसार, “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है.” उनका यह योगदान समाज के हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

39 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

1 hour ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

3 hours ago