देश

जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, विवाद के बीच पहली बार ट्वीट कर लिखा- किताब का स्टेटस ये है

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपने किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर चल रहे विवाद को लेकर पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महज सात शब्दों में अपनी बात रखी और साथ ही पुस्तक के प्रकाशक पेंगुइन इंडिया के एक पोस्ट को भी रिपोस्ट किया.

जनरल नरवणे ने क्या कहा?

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने एक्स पर लिखा, “पुस्तक की वर्तमान स्थिति यही है.” किताब के कंटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह उनकी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है. इससे पहले पेंगुइन इंडिया साफ कर चुका है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है.

पेंगुइन ने क्या कहा?

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के प्रकाशन के सभी अधिकार उसी के पास हैं. प्रकाशक ने कहा कि यह किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है और न ही इसकी कोई प्रति, चाहे प्रिंट हो या डिजिटल छापी, वितरित या बेची गई है.

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने यह भी कहा कि किसी भी फॉर्मेट या प्लेटफॉर्म पर इस किताब की मौजूदगी कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए. प्रकाशक ने साफ किया कि वह किताब के अवैध और अनधिकृत प्रसार के खिलाफ कानून के तहत उपलब्ध सभी कानूनी कदम उठाएगा.

साथ ही पेंगुइन ने दोहराया कि वर्तमान में सर्कुलेशन में मौजूद किताब की कोई भी कॉपी पूरी या आंशिक, प्रिंट, डिजिटल, पीडीएफ या किसी अन्य माध्यम में, ऑनलाइन या ऑफलाइन पीआरएचआई (PRHI) के कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने क्यों नहीं किया साइन? कांग्रेस ने बताई वजह


लोकसभा से शुरू हुआ विवाद

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का हवाला देने की कोशिश की. इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया. राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया था कि 31 अगस्त 2020 को चीनी सेना के टैंक भारतीय क्षेत्र में देखे गए थे.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तत्कालीन थलसेना प्रमुख ने राजनीतिक नेतृत्व से स्पष्ट निर्देश मांगे थे, लेकिन कोई ठोस आदेश नहीं मिला. जब सत्ता पक्ष ने इस दावे के स्रोत पर सवाल उठाया, तो राहुल गांधी ने कहा कि यह जानकारी पूर्व आर्मी चीफ की किताब से ली गई है. इस पर सरकार पक्ष ने जवाब दिया कि उक्त किताब अभी तक प्रकाशित ही नहीं हुई है.

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले ने तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अप्रकाशित किताब की कॉपी किन लोगों तक और कैसे पहुंची.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

एक साल में 146% बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री, जानिए कौन रहा नंबर-1?

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…

19 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं! मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए अनुमति नहीं दिए जाने और प्रतिबंध लगाए जाने का…

27 minutes ago

पटना गंगा फ्लडप्लेन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दी 8 सप्ताह की अंतिम मोहलत

पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…

35 minutes ago

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

39 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

1 hour ago