यूटिलिटी

रूम हीटर खरीदने की कर रहें है तैयारी, तो ध्यान में रखें ये बाते

नवंबर महीने के शुरुआती दिनों से ही लग रहा था की अब ठंड दूर नहीं है, जो अब महीने के बीच में अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है. वहीं अब घरों को गर्म रखने के लिए लोग रूम  हीटर (room heater) की तैयारी में लगे होंगे. लेकिन बाजार में इतने सारे हीटर मौजूद है कि लोग किमत और साइज देख कई बार भ्रमित हो जाते है. ऐसे में हीटर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते है की हीटर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना है.

कमरे का साइज

हीटर खरीदते वक्त कमरे के साइज को ध्यान में रखना बेहद जरुरी है, क्योंकि उसकी क्षमता कमरे के साइज पर ही निर्भर करती है. जैसे छोटे कमरों के लिए 800 से 1200 वाट का हीटर पर्याप्त और सही होता है, लेकिन बड़े कमरों के लिए ये छोटा पड़ जाएगा. बड़े कमरों में कम से कम 2000 वॉट या उससे ज्यादा क्षमता वाला हीटर ही अच्छा होगा. इसलिए कमरे के साइज के हिसाब से ही हीटर को चुनें.

सेफ्टी फीचर्स जरूर देखें

हीटर में आग लगने या जलने जैसी घटनाओं के होने का डर अक्सर ही होता है. इसलिए रूम हीटर लेते समय सेफ्टी फीचर्स को चेक करना बहुत जरुरी होता है, जिससे ऐसी घटनाओं के होने की संभावना कम हो. ध्यान रहें कि हिटर में ऑटो कट-ऑफ, टिप-ओवर प्रोटेक्शन और कूल टच बॉडी जैसे फीचर जरूर मौजूद हो. ऑटो कट-ऑफ फीचर से ज्यादा गर्म होने पर हीटर खुद बंद हो जाता है, जबकि टिप-ओवर प्रोटेक्शन से हीटर के गिरने पर बिजली सप्लाई अपने आप कट जाती है.

बिजली की खपत

मार्केट में ऐसे कई हीटर आते है, जो सस्ते तो होते है, लेकिन उनमें बिजली की खूब खपत होती है. ऐसे में ये जरुरी हो जाता है की कम बिजली खपत वाला हीटर लिया जाए, जैसे ऑयल फील्ड हीटर. ये कम बिजली में भी पर्याप्त गर्मी देता है. साथ ही कमरे के मॉइस्चर को भी को भी खत्म नहीं करता, जिससे जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं. रोजाना कई घंटों तक हीटर चलाने वालों के लिए ऑयल फील्ड हीटर एक अच्छा ऑप्शन है.

स्वास्थ्य और हवा की नमी का ध्यान रखें

कई सारे हीटर ऐसे होते है, जो कमरे की नमी को खत्म कर देते है, जिससे स्किन ड्राईनेस, आंखों में जलन, एलर्जी और अस्थमा की दिक्कतों को बढ़ाती है. इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए हीटर को चुने. इस समस्या को कम करने के लिए ह्यूमिडिफायर वाले हीटर या फिर ऑयल फील्ड मॉडल सबसे सही चुनाव है. साथ ही हीटर चलाने के समय रूम में थोड़ा सा वेंटिलेशन जरुर बना कर रखें.

ब्रांड का रखे ध्यान

सस्ते और बिना ब्रांड वालो हीटरों के चक्कर में न पड़कर, ब्रांड वोले हीटर लें. ये कीमत में उनसे थोड़े से महंगे जरूर होंगे लेकिन इनमें ओवरहीटिंग का खतरा नहीं होगा साथ ही ये लंबे समय तक चलते है. इस बात की भी ध्यान दें कि कम से कम 1 साल की वारंटी वाले हीटर ही ले और BIS का मार्क जरूर चेक करें

ये भी पढ़ें: ओ बाबू संभल कर चलो! आखिर Google मैप को कैसे चल जाता है ट्रैफिक का पता?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

6 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

17 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

36 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago