देश

Ghaziabad News: स्कूटी सीख रही युवती का अपहरण करने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्तों को बनाया बंधक

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्कूटी सीख रही एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है. सूत्रों के मुताबिक, स्कूटी सीखने के दौरान युवती को ऑटो में खींचा गया और फिर उसका अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर हैवानों ने दरिंदगी की. पीड़िता की सहेली और सहेली का बॉयफ्रेंड भी मौके पर मौजूद थे. दोनों को बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप किया गया. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये वारदात ट्रॉनिका सिटी इलाके से सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को युवती अपनी दोस्त के साथ घर जा रही थी. इस दौरान सहेली का बॉयफ्रेंड मिला और फिर युवती उसकी स्कूटी सीखने लगी. इसी बीच ऑटो में सवार कुछ लोग युवती के पास आए और उसे ऑटो में खींच लिया. इसके बाद तेजी से सुनसान जगह पर झाड़ियों की ओऱ लेकर भाग गए, फिर बारी-बारी से युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मामले में अहम सुराग मिल गया है. पुलिस के मुताबिक युवती दिल्ली के सोनिया विहार इलाके की रहने वाली है और उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि, पीड़िता ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कंपनी में अपनी सहेली के साथ जॉब करती है.

ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर में महिला पार्षद की ‘गांधीगिरी’, पानी की समस्या से परेशान होने पर अधिकारी की उतारी आरती, चढ़ाया फूल-माला

युवती के साथ ये वारदात उस वक्त हुई, जब वह काम से वापस लौट रही थी. दरिंदगी करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. वहीं पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया. इसी के बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी गई. वहीं क्षेत्रिय पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं पीड़िता ने बताया कि ऑटो सवार तीन लोग आए और उसे ऑटो में खींच लिया. हालांकि उनके दोस्तों ने उनको बचाने की कोशिश की और उस जगह पहुंचे जहां आरोपी उसे ले गए थे. पीड़िता ने बताया कि, आरोपियों ने उसकी सहेली और सहेली के बायफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

58 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

58 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago