क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
मिचौंग तूफान 5 दिसंबर की सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा.
Cyclone Michaung Tracking Update: भारतीय उपमहाद्वीप को एक बार चक्रवाती तूफान झेलना पड़ेगा. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले रहा है. इस चक्रवात को मिचौंग तूफान नाम दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. यह चक्रवात 5 दिसंबर की सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मिचौंग तूफान 3 दिसंबर से तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. अगले 24 घंटे में यह चक्रवात का रूप ले लेगा. यह जब आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम तट को पार करेगा, तो इसकी स्पीड 80-90 किमी प्रति घंटे होगी. मौसम विशेषज्ञों का कहना कि यह 100 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.
बहरहाल, चक्रवात के असर से नागपट्टनम जिले के वेलानकन्नी बीच पर समुद्र 100 मीटर पीछे चला गया है, जहां किनारे की चौड़ाई बढ़ गई है. वहीं, तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. चेन्नई स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि चेंगलपट्टू ज़िले के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई. तमिलनाडु के तिरुवल्लूर शहर के भी कई हिस्सों में तेज बारिश हुई. वहीं, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि अगले तीन घंटे तमिलनाडु के विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, तिरुपुर, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई, विरुधुनगर नीलगिरी और थेनी जिलों और पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
तमिलनाडु में एक मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया है. जिसके कारण चक्रवात पनप रहा है, जिसे मिचौंग नाम दिया गया है. वो 5 दिसंबर की सुबह तूफान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम तट को पार करेगा. उसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है.
न्यूज एजेंसी ANI ने ट्विटर हैंडल पर कई वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें दक्षिण भारत का बदलता मौसम, और बारिश को देखा जा सकता है. मिचौंग तूफान को लेकर दिल्ली में कल एक मीटिंग भी हुई थी, जिसमें चक्रवात के संभावित नुकसान को लेकर चर्चा की गई.
— भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…