देश

Ghaziabad Gang rape case: युवती से बलात्कार के दो दोषियों का 24 घंटे में एनकाउंटर, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Ghaziabad Gang Rape Case: बीते 30 नवम्बर की शाम को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में दो एनकाउंटर किए हैं. आरोपियों को दबोचने के लिए गाजियाबाद पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने एनकाउंटर में एक आरोपी को गिफ्तार किया था और फिर उसकी निशानदेही पर दूसरी बार पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस की ये दूसरी मुठभेड़ ट्रॉनिका सिटी के निर्मोही अखाड़ा इलाके में हुई.

बता दें कि दिल्ली क सोनिया विहार रहने वाली युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ ट्रोनिका सिटी इलाके के खानपुर रोड पर स्कूटी सीख रही थी. इसी दौरान ऑटो सवार तीन युवकों ने युवती को घेर लिया और उसका अपहरण कर जंगल में ले गए. इसी दौरान की सहेली और उसके बॉयफ्रेंड को अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगाया और उनको भी पकड़ लिया. खबरों के मुताबिक, जंगल में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी सहेली को भी निशाना बनाने वाले थे.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: स्कूटी सीख रही युवती का अपहरण करने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्तों को बनाया बंधक

पहली मुठभेड़ में पुलिस ने एक को दबोचा

गैंग रेप मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही. तो वहीं मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि, एक संदिग्ध युवक खानपुर के जंगल में है. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश की घेराबंदी की. इस दौरान बदमाश जुनैद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिससे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल बदमाश का इलाज जारी है.

दूसरी मुठभेड़ में 4 और हुए गिरफ्तार

पहले आरोपी से पूछताछ पर पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली और उसकी निशानदेही पर पुलिस की चेकिंग के दौरान दूसरी बार मुठभेड़ ट्रॉनिका सिटी के निर्मोही अखाड़ा इलाके में हुई. यहां पर पुलिस ने दूसरे आरोपी इमरान और उसके अन्य तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का किया खुलासा

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि, जुनैद ने बीती 30 तारीख की शाम को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जंगल एरिया में दो युवती और एक युवक को खड़े देखा. इसके बाद उसने फोन करके इमरान और बाकी अन्य लोगों को ट्रॉनिका सिटी के खानपुर रोड पर बुला लिया. पीड़िता के साथ जुनैद इमरान और दो अन्य साथियों ने बारी-बारी से दरिंदगी की. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago