देश

Assembly Election Result 2023: लोकसभा चुनाव को लेकर CM योगी का बड़ा दावा, बोले- ‘PM मोदी के विकास मॉडल पर जनता ने मुहर लगाई, हम फिर..’

Assembly Election Result 2023: भाजपा तीन राज्यों में मिली जीत का जश्न मना रही है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास व कल्याणकारी मॉडल को दिया है. बता दें कि नवम्बर महीने में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनमें से चार का रिजल्ट सामने आ चुका है और तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में भाजपा ने जीत हासिल की है तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है. तो मिजोरम में आज काउंटिंग जारी है. तो वहीं सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा से मिली करारी हार से यह दिखने लगा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी.

रविवार को एनेक्सी भवन में संवाददाताओं से बात करते हुए यूपी सीएम ने कहा कि, जनता ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है. भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए मोदी के प्रयास को भी जनता ने भाजपा को जीत दिलाने के जरिये स्वीकारा है. उन्होंने आगे कहा कि, “मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा से मिली करारी हार से यह दिखने लगा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी.” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मिली जीत की पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

ये भी पढ़ें- Assembly Election Result 2023: चुनाव हारकर भी मध्य प्रदेश में जीते अखिलेश! कई सीटों पर कांग्रेस को दी पटखनी, अब यूपी से दबाव बनाने की तैयारी

तो वहीं रविवार को तीन राज्यों में भाजपा की जीत मिलने के बाद ही सीएम योगी ने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है.” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.” राजस्थान में मिली जीत को लेकर कहा कि, “वीरभूमि राजस्थान में भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन.” तो वहीं मध्य प्रदेश में मिली जीत पर बोले, “यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के मध्य प्रदेश में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

15 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

41 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago