देश

Mathura News: 6 दिसंबर को लेकर मथुरा प्रशासन सतर्क, किए जा रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3 दर्जन से ज्यादा लोग पाबंद

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 6 दिसम्बर यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. सोमवार को डीएम शैलेद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेष पांडे ने स्थानीय अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे मामले को लेकर सुरक्षा से जुड़े हर मामले पर खाका तैयार किया है और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

इसी के साथ ही जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय जनता से अपील की है कि लोग 6 दिसंबर को लोग अन्य दिनों की भांति भगवान के श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान के दर्शन करें, जबकि मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह,अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य कई संगठन ने श्री कृष्ण जन्मभूमि गर्भ गृह, शाही ईदगाह मस्जिद में दीपदान के साथ मस्जिद को गंगा जल से शुद्धि करने और इसी के साथ ही 51 कुंडीय महायज्ञ कराए जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से 6 दिसंबर को यहां आने का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें- Telangana Elections: तेलंगाना में इन 3 दिग्गज नेताओं में से किसी एक को चुना जाएगा CM, जल्द हो सकता है ऐलान!

पुलिस ने तीन दर्जन लोगों को किया पाबंद

दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों को 107/116 में पाबंद किया है, जिसके लिए पुलिस ने सभी हिंदूवादी लोगों को नोटिस भेज दिया है ताकि ये लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. वहीं डीएम एसएसपी ने साफ शब्दों में अशांति फैलाने वालों को चेतावनी जारी की है और कहा है कि अगर किसी तरह की नई प्रथा या अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

6 दिसम्बर को है बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी

बता दें कि साल 1992 में 6 दिसम्बर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी. इसको देखते हुए अयोध्या में भी हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं. वैसे भी मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को होने जा रहे मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनात रहेगी. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या विवाद सुलझ गया है. राम जन्मभूमि परिसर को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया गया था औऱ मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या जनपद में ही 5 एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी जा चुकी है. इसी के बाद से राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब वो वक्त भी जल्दी आने वाला है, जब रामलला अपने स्थाई गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

9 seconds ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

15 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

57 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago