देश

‘माहौल बिगाड़ा तो सीधे जाओगे जेल…’, सूर्य हत्याकांड के बाद पहली जुमे की नमाज पर गाजियाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा

रिपोर्ट-सोनू खान


Ghaziabad Friday Prayer Security: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हाई-प्रोफाइल सूर्य हत्याकांड मामले के बाद आज पहली जुमे की नमाज को लेकर पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और भारी सरगर्मी देखने को मिल रही है. हत्याकांड के बाद उपजे भारी आक्रोश और कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से ‘अल्ट्रा-अलर्ट’ मोड में आ गया है.

संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को एक तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीएसी (PAC) की कई टुकड़ियों को जमीन पर उतार दिया गया है.

हिंदू संगठनों के विरोध से बढ़ा पारा

इस पूरे बवाल की मुख्य वजह यह है कि सूर्य हत्याकांड से नाराज कुछ हिंदू संगठनों ने आज जुमे की नमाज को लेकर कड़ा विरोध जताया था. संगठनों के उग्र तेवरों को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में सुरक्षा घेरा तीन गुना बढ़ा दिया गया.

वहीं किसी भी अप्रिय घटना या दंगे जैसी स्थिति को रोकने के लिए सड़कों पर भारी पुलिस बल मार्च कर रहा है, तो वहीं आसमान में हाई-टेक ड्रोन कैमरों के माध्यम से हर एक संकरी गली और छतों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं भी पत्थर या संदिग्ध सामग्री जमा न हो सके.

खुफिया एजेंसियों का कड़ा पहरा(Ghaziabad Friday Prayer Security)

पुलिस के आला अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि केवल जमीन पर ही नहीं बल्कि इंटरनेट की दुनिया पर भी डिजिटल पहरा बिठा दिया गया है. साइबर सेल और खुफिया सुरक्षा एजेंसियां फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (X) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रख रही हैं.

किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट, या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री शेयर करने वालों को सीधे चिन्हित किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी अकाउंट को बख्शा नहीं जाएगा और सीधे रासुका (NSA) जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: नहीं बेचा गया RBI से सोना! खुद बैंक ने बताया खजाने का गोल्ड गणित

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव की दोटूक चेतावनी

इस पूरे महा-ऑपरेशन की कमान संभाल रहे इंदिरापुरम के एसीपी (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बेहद सख्त लहजे में अपनी रणनीति साफ कर दी है. एसीपी श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक और अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर हरकत पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने साफ शब्दों में उपद्रवियों को चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago