गुलाम नबी आज़ाद ने बनायी नयी पार्टी
श्रीनगर– कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है.उन्होंने इसका नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा. आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें उर्दू, हिंदी और संस्कृत में करीब 1500 नाम सुझाए गए थे.
उन्होंने कहा, “हिंदी और उर्दू का मिश्रण हिंदुस्तानी है. हम चाहते थे कि नाम लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो.”उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने, भूमि के अधिकार और मूल निवासियों को रोजगार देने पर ध्यान देगी.”उन्होंने अपनी नई पार्टी का झंडा भी प्रदर्शित किया जिसमें नीला, सफेद और पीला रंग हैं.
आजाद पांच दशक बाद कांग्रेस से नाता तोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में आलाकमान स्तर पर कोई भी उनकी बात नहीं सुनता, जबकि पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने 50 साल काम किया.कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के दो दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था.
आजाद अब केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार हैं. वह फिलहाल बीजेपी और जम्मू-कश्मीर की क्षेत्रीय मुख्यधारा की पार्टियों दोनों से दूरी बनाए हुए हैं.गौरतलब है कि गुलाम नबी आज़ाद कांग्रेस के जी-23 गुट के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे जिन्होंने 2020 में सामूहिक तौर पर सोनिया गांधी को खत लिखा था जिसमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे.अपने इस्तीफे में आज़ाद ने राहुल गांधी के कारण पार्टी छोड़ने को वजह बताया था.उन्होंने आरोप लगाए थे कांग्रेस को सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी चला रहे हैं.
–भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…