Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुलाम नबी आज़ाद ने किया ‘डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी’ का गठन

गुलाम नबी आज़ाद ने बनायी नयी पार्टी

श्रीनगर– कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी  बना ली है.उन्होंने इसका नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा. आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें उर्दू, हिंदी और संस्कृत में करीब 1500 नाम सुझाए गए थे.

उन्होंने कहा, “हिंदी और उर्दू का मिश्रण हिंदुस्तानी है. हम चाहते थे कि नाम लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो.”उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने, भूमि के अधिकार और मूल निवासियों को रोजगार देने पर ध्यान देगी.”उन्होंने अपनी नई पार्टी का झंडा भी प्रदर्शित किया जिसमें नीला, सफेद और पीला रंग हैं.

आजाद पांच दशक बाद कांग्रेस से नाता तोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में आलाकमान स्तर पर कोई भी उनकी बात नहीं सुनता, जबकि पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने 50 साल काम किया.कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के दो दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था.

आजाद अब केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार हैं. वह फिलहाल बीजेपी और जम्मू-कश्मीर की क्षेत्रीय मुख्यधारा की पार्टियों दोनों से दूरी बनाए हुए हैं.गौरतलब है कि गुलाम नबी आज़ाद कांग्रेस के जी-23 गुट के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे जिन्होंने 2020 में सामूहिक तौर पर सोनिया गांधी को खत लिखा था जिसमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे.अपने इस्तीफे में आज़ाद ने राहुल गांधी के कारण पार्टी छोड़ने को वजह बताया था.उन्होंने आरोप लगाए थे कांग्रेस को सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी चला रहे हैं.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest