New Delhi
New Delhi: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने देश की राजधानी में सनसनी फैला दी है. मालवीय नगर में शुक्रवार को कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की रॉड से मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना है. एक दिन पहले डाबरी क्षेत्र में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मिली जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में लड़की अपने दोस्त के साथ आई थी. तभी आरोपी ने उस पर रॉड से हमला कर दिया. सिर पर चोट लगने से लड़की जख्मी हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
दिल्ली के पॉर्श मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में 25 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ मौके पर पहुंच गए हैं. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मामले में दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई हुई थी. तभी उस पर किसी ने रॉड से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पार्क के पास अरबिंदो कॉलेज है तो लड़के-लड़कियां यहां घूमने आते रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. हालांकि, घटना के कुछ घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मालवीय नगर में लड़की की हत्या से पहले दिल्ली के डाबरी में गुरुवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी ने हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है.
वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजधानी में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं पर महिला सुरक्षा पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या की गई, वहीं दूसरी तरफ मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया. दिल्ली बेहद असुरक्षित है. किसी को फर्क नहीं पड़ता. सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते.”
-भारत एक्सप्रेस
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…