मनोरंजन

Year-Ender 2024: Stree 2 से Kanguva तक, किसी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम तो कोई धड़ाम

2024 Movies: साल खत्म होने वाला है. 2024 फिल्मों के हिसाब से भी काफी खास रहा. कई कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो कई बड़े सितारों से सजी फिल्में औंधे मुंह गिरीं. इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों की लिस्ट में हनु मान, शैतान, महाराज, स्त्री 2, आर्टिकल 370, भूल भुलैया 3, कल्कि 2898 AD, पुष्पा 2 समेत अन्य फिल्में शामिल हैं. वहीं खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में फाइटर, छोटे मियां बड़े मियां, क्रैक, जिगरा, कंगुआ जैसी फिल्मों के नाम हैं.

शैतान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन स्टारर हॉरर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitan) 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी, जिसकी कहानी काले जादू पर आधारित है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही और दुनिया भर में 211 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में आर माधवन विलेन के रोल में मगर एकदम अलग अंदाज में नजर आए. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया. फिल्म गुजराती फिल्म वश की हिंदी रिमेक थी.

हनु मान

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनु मान’ (Hanu Man) ने भी इस साल सुर्खियां बटोरी. एक तेलुगू सुपरहीरो तेजा सज्जा फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे. खबरों के अनुसार, 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म में तेजा सज्जा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमृता अय्यर और विनय राय भी अहम रोल में हैं.

आर्टिकल 370

अभिनेत्री यामी गौतम की एक्शन-थ्रिलर ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) इस साल सुर्खियों में रहने वाली फिल्मों में से एक है. आदित्य धर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था. वहीं, फिल्म दुनियाभर में 110.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही.

महाराजा

अभिनेता विजय सेतुपति की एक्शन-थ्रिलर ‘महाराजा’ (Maharaja) का नाम लेना जरूरी है. इस साल रिलीज हुई फिल्म का सिनेमाघरों में जादू देखने को मिला और दर्शकों से इस फिल्म को काफी प्यार मिला. फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई थी. जानकारी के अनुसार, लगभग 20 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई फिल्म ने 186 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. निथिलन समिनाथन के निर्देशन में तैयार फिल्म विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, सचाना नामीदास, दिव्यभारती, सिंगमपुली और अभिरामी भी अहम रोल में थे.

स्त्री 2

साल की सबसे जामफाड़ कमाई करने वाली फिल्मों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) पहले नंबर पर आती है. क्योंकि दर्शकों के किसी भी वर्ग ने फिल्म की इस स्तर पर सफलता की उम्मीद नहीं की थी. महज 60 करोड़ रूपये में बनी फिल्म ने विश्व भर से 880 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 597 करोड़ और देश भर में 711 करोड़ रूपये कमा डाले.

फ्लॉप फिल्में

सफल फिल्मों के बाद असफल फिल्मों पर नजर डालें तो इस लिस्ट में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी की फिल्म कंगुआ (Kanguva) को साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहा जा सकता है. फिल्म को 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया था, मगर फिल्म ने बहुत मुश्किल से 100 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया.

इसके अलावा आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं. ये फिल्में न केवल सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखाने में असफल रहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिसड्डी साबित हुईं.


ये भी पढ़ें: आमिर खान ताबड़तोड़ वापसी को तैयार, जामफाड़ एक्शन, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर इन 9 फिल्मों से मचाएंगे धमाल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

16 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago