देश

Bihar: नाबालिग का रेप कर रहे थे लड़के, मौके पर पहुंचा प्रिंसिपल, लेकिन मदद के बजाय खुद भी किया दुष्कर्म

Bihar: बिहार के कैमूर जिले में एक छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. ये घटना शिक्षा का मंदिर कहलाने वाली जगह स्कूल में हुई है. स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग का रेप होते देखा तो उसने भी लड़की को बचाने की बजाय उसके साथ रेप किया.

क्या है पूरा मामला-

बिहार के कैमूर जिले में एक स्कूल के कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा शौचा करने गई थी तब उसके साथ ये घटना घटित हो गई. स्कूल में शौचालय नहीं होने की वजह से लड़की स्कूल के पीछे वाली पहाड़ी के पास गई थी, जहां पहले से कुछ लड़के मौजूद थे. उन लड़कों में से एक लड़के ने लड़की के मुहं को पीछे से पकड़ा और उसे पहाड़ी के दूसरी और जहां सुनसान जगह थी, वहां ले गया और उसके साथ रेप किया.

ये भी पढ़ें: IPS Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह बनीं प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, संभालेंगी नोएडा की कमान, रच चुकी हैं कई कीर्तिमान

हैवान बना प्रिंसिपल –

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी के पीछे से जब स्कूल में मौजूद प्रिंसिपल ने लड़की की आवाज सुनी तो वो घटनास्थल पर पहुंच गया. प्रिंसिपल ने अपनी आंखों से लड़की का रेप होते देखा और बजाये लड़की को बचने के, उसने भी लड़की के साथ रेप किया. इस हैवानियत के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है.

यह भी पढ़ें-मर्डर करने के बाद प्राइवेट पार्ट पकाकर खाता था दुनिया का सबसे खतरनाक साइको किलर, बचपन से ही इंसान को खाने के देखता था सपने

लड़की ने खोली प्रिंसिपल की पोल-

इस घटना के बाद जब लड़की अपने घर पहुंची तो उसने अपने परिवारवालों को सारी बातें बताईं, जिसे सुनकर परिवार वाले भी दंग रह गए. लड़की के परिवार वाले तुरंत लड़की को लेकर थाने में गए और वहां पर प्रिंसिपल सहित चार लड़कों पर शिकायत दर्ज करवाई. लड़की ने अपने बयान में बताया, उसके साथ हेडमास्टर और एक अन्य लड़के ने रेप किया है. बाकी मौजूद लड़के ये सब होते देख रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्यवाई करते हुए आरोपी हेडमास्टर और लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

 -भारत एक्सप्रेस              

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

31 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago