मनोरंजन

Urfi Javed ने पहनी ऐसी अतरंगी ड्रेस, फैंस हो गए कन्फ्यूज

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो अपने आउटफिट से लोगों को हैरान कर देती हैं. बीते कुछ दिनों से उर्फी टॉपलेस होकर इंटरनेट पर सनसनी मचा रही हैं, जिस वजह से वह लगातार ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं. उर्फी जावेद मीडिया के सामने भी अपने बोल्ड अवतार में ही आती हैं. लेकिन  इस बार तो उर्फी जावेद ने हद कर दी. उर्फी जावेद इस बार फिर अपने अतरंगी अंदाज में नजर आई. उर्फी के इस लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया.

उर्फी जावेद अपनी एक फैन से मिलीं. इतना ही नहीं, इस फैन ने मीडिया के सामने आकर बताया कि वह उर्फी को बहुत पसंद करती हैं. लेकिन अब इस पर भी उर्फी को ट्रोल किया जा रहा है.

उर्फी जावेद का एक वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी जावेद एक लड़की के साथ खड़ी हैं और यह लड़की उर्फी को बताती है कि वह अभिनेत्री की फैन है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की उर्फी जावेद से मिलकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड है. इसी वजह से पैपराजी फैन से पूछते हैं कि आपको उर्फी में क्या पसंद है? तब वह उर्फी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, ‘ड्रेसिंग’ इसके बाद उर्फी अपनी फैन से गले मिलती हैं और गाल पर किस भी करती हैं.

ये सब अच्छा लगता है-छोटी बच्ची बोली

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है कि आज की यूथ उर्फी जावेद को पसंद कर रही हैं और इसी वजह से अब लोगों ने एक बार फिर से उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी हमारी भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर रही है और आज की पीढ़ी को गलत संदेश दे रही है’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यूथ को भी अपना जैसा बना देगी ये’. इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘इतनी छोटी बच्ची उर्फी को देखकर बोल रही है कि यह सब अच्छा लगता है. यह सब बंद करवाओ’.

बता दें कि उर्फी जावेद टीवी के कई सीरियल्स में नजर आई हैं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिलीं. वह इस रियलिटी शो में महज एक हफ्ता ही टिक पाईं.  लेकिन उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में भी अपने फैशन सेंस से सबको हैरान कर दिया था. इन दिनों उर्फी ‘स्प्लिट्सविला 14’ में नजर आ रही हैं, जिस वजह से यह रियलिटी शो भी लगातार चर्चा में है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago