फोटो-सोशल मीडिया
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन के अंदर लव जिहाद से दो मामले सामने आए हैं. एक मामले में जहां मुस्लिम युवक हिंदू युवती का ब्रेन वाश कर उसे घर से भगा ले गया है. वहीं दूसरे मामले में आरोप है कि मुस्लिम युवक ने युवती का रेप कर अश्लील वीडियो बनाया है.
ताजा मामला लखनऊ के मोहनलाल गंज से सामने आ रहा है, यहां पर 16 साल की हिंदू लड़की का ब्रेन वॉश करके लड़का उसे लेकर भाग गया है. घटना घटित होने के बाद लड़की के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि दूसरे धर्म का युवक उसकी नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पीड़ित भाई ने मामले में पुलिस को बताया कि उसकी बहन से एक युवक ने हिंदू बताकर दोस्ती की थी. वह हाथ में कलावा और माथे पर टीका लगाता था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जब उनकी बहन को पता चला कि उसका प्रेमी हिंदू नहीं है तो उसे झटका लगा, लेकिन वह उससे अलग नहीं हो पाई, जिसका फायदा उठाकर युवक उसकी बहन को हिंदू धर्म के खिलाफ करने लगा.
पीड़ित भाई ने बताया कि उसने बहन से भगवान की तस्वीरें हटाने के लिए कह दिया था और उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करता था. वह नमाज पढ़ने के लिए भी दबाव बनाता था और कहता था कि इस्लाम धर्म को फॉलो करो तभी तुमसे शादी करुंगा. पीड़ित भाई ने बताया कि उनको ये बातें तब पता चली जब वह एक दिन अपनी बहन के कमरे में गए. उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि उसके कमरे में मुस्लिम धर्म की किताबें रखी हैं.
भाई ने बताया कि इस पर बहन को खूब समझाया लेकिन 17 सितंबर को वह कहीं गायब हो गई और अब उसका फोन भी नहीं उठ रहा है. इस मामले में डीसीपी साउथ जोन विनीत जायसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
लव जिहाद का एक अन्य मामला महानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यहां पर शोएब नाम का युवक सौरभ नाम बताकर एक युवती के सम्पर्क में था. युवती ने आरोप लगाया है कि शोएब ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था और उसका बलात्कार किया व अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
इस मामले में महानगर थाने की पुलिस ने बताया कि मामला 2019 का है, लेकिन युवती ने इस घटना को लेकर अब तहरीर दी है. लड़की का पुलिस ने मेडिकल करा दिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर युवती ने इतने पुराने मामले में अब तहरीर क्यों दी है. इस गंभीर मामले में 376, SC-ST का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…