देश

UP International Trade Show का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, CM योगी रहे मौजूद, दुनियाभर के ब्रांड ने लिया हिस्सा

International Trade Show 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद रहे. इससे पहले सीएम योगी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और राष्ट्रपति मुर्मू के वहां पहुंचने पर स्वागत किया. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है, जो 21 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा. इसके अलावा 22 सितंबर से 24 सितंबर तक गौतमबुद्ध सर्किट में बाइक रेसिंग मोटो जीपी का आयोजन किया जाएगा.

दुनियाभर के सैकड़ों ब्रांड लेंगे इसमें हिस्सा

ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड फेयर शो एक मेगा इवेंट हैं. दुनियाभर से सैकड़ों ब्रांड इस शो में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं. प्रदेश के लिहाज से यह ट्रेड फेयर काफी अहम माना जा रहा है. 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा की रौनक एकदम चकाचौंद रहने वाली है. दूसरी तरफ मोटो जीपी बाइक रेसिंग लोगों को काफी रोमांच दिलाने वाली है. बड़ी संख्या में लोग इसको देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

वहीं नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने भी लोगों की सुविधा के लिए एक्वा लाइन को फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे की यहां आने वाले लोगों की किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

‘2 हजार से अधिक प्रदर्शक ले रहे हैं हिस्सा’

पहले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “यह उत्तर प्रदेश का पहला ट्रेड शो है. उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में एक बिमारू राज्य से उभर कर आज देश की अर्थव्यवस्था के एक समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ाया है और उसको प्रदर्शन करने का अवसर अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो हमारे सामने है.” उन्होंने आगे कहा कि “इसमें 2,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 70 देशों की सहभागिता इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को प्रस्तुत करती है.”

यह भी पढ़ें-  “आतंकियों का पनाहगाह बना कनाडा”, ट्रूडो को भारत की दो टूक, वीजा सर्विस सस्पेंड करने पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

10 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

12 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

13 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

58 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago