देश

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

Google Maps Error: तकनीक ने हमारी जिंदगी जितनी आसान बनाई है, कई बार यह हमें ऐसी मुसीबत में डाल देती है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाशना नौ तकनीकी विशेषज्ञों को बहुत भारी पड़ गया. मैप के गलत और अनजान शॉर्टकट ने इस पूरी टीम को कर्नाटक के एक खतरनाक और घने जंगल के बीचों-बीच लाकर खड़ा कर दिया, जहां उन्हें अपनी जान बचाने के लिए पूरी रात कार के अंदर ही बितानी पड़ी.

मैसूर से नवरात्रि देखकर लौट रहे थे चेन्नई

जानकारी के अनुसार, रोजर प्रिंस, प्रिंस मार्टिन, मणि, अरिवुमती, गाना, शर्मिला, तृषा, बोपेश और जोसय्या समेत कुल नौ लोगों की यह टीम एक ही कार में सवार होकर मैसूर में विश्व प्रसिद्ध नवरात्रि का भव्य उत्सव देखने आई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद इन सभी को चेन्नई वापस लौटना था. उन्होंने डिंबम घाट के रास्ते चामराजनगर होते हुए चेन्नई जाने का प्लान बनाया और सफर के लिए मोबाइल पर गूगल मैप की मदद लेने लगे.

रात के वक्त ड्राइविंग करते हुए मैप ने उन्हें जंगल के अंदर से गुजरने वाला एक शॉर्टकट रास्ता दिखाना शुरू किया. अनजान रास्तों से अनजान और बिना सोचे-समझे टीम ने उसी रास्ते पर अपनी कार मोड़ दी. कुछ ही दूर जाने पर गाड़ी उबड़-खाबड़ और संकरे रास्ते पर जाकर एक खतरनाक खाई के पास फंस गई. आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा था और चारों तरफ केवल घना जंगल था.

हाथियों की दहाड़ से सहम उठे लोग

अंधेरी रात और उस पर घोर सन्नाटा, ऊपर से जंगल के बीच से सुनाई देती जंगली हाथियों की डरावनी दहाड़… इस खौफनाक मंजर ने सभी के होश उड़ा दिए. डर के मारे किसी की भी हिम्मत कार से बाहर कदम रखने की नहीं हुई. पूरी टीम ने अपनी जान बचाने के लिए डरावनी रात किसी तरह गाड़ी के अंदर ही काटी.

जैसे-तैसे सुबह हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जंगल के उस दुर्गम इलाके से सभी नौ लोगों और उनकी गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना के बाद से सभी टेक प्रोफेशनल्स काफी डरे हुए हैं और अब लोगों को भी रात के वक्त अनजान रास्तों पर नेविगेशन का अंधाधुंध इस्तेमाल करने से बचने की सीख दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

5 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

7 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

21 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

42 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago