Bharat Express DD Free Dish

Karnataka News

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में तमिलनाडु की नई अर्जी पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है. अक्टूबर में मामले की अगली सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की मांग वाली सोसाइटी की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि दो राज्यों के विवाद में ऐसी याचिकाओं का अंत नहीं है.

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली के सरकारी आवास सहित 18 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है.

Siddaramaiah 75 percent reservation: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में जातिगत सर्वे की रिपोर्ट लागू करने और दलितों, पिछड़े वर्गों व अल्पसंख्यकों का आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी करने की मांग की है.

POST MATRIC SCHOLARSHIP KARNATAKA: केंद्र सरकार ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कर्नाटक के अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत कुल 1,178.20 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश जारी किया है.

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट का आज (सोमवार) विस्तार हो सकता है. शाम 4 बजे राजभवन में 18 से 20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी की मुहर के बाद AICC सीएम को लिस्ट भेजेगी.

Rat Steals Diamond Case: कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शॉप से 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए. CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर कोई इंसान नहीं बल्कि एक चूहा था, जिसने बिल में गहने छिपा रखे थे.

Chennamma Deve Gowda Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का 85 साल की उम्र में बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से सांस की तकलीफ के कारण आईसीयू में भर्ती थीं.

Karnataka Quarry Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक स्थित एक पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.