Solar Eclipse 2025: चंद्रग्रहण के बाद अब 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. इसके चलते लोग इस खगोलीय घटना के बारे में गूगल पर जानकारी खोज रहे हैं. हालांकि ग्रहण 21 सितंबर को होगा, लेकिन गूगल पर अभी से इसे देखा जा सकता है.
गूगल ने अपने पेज पर इस बार भी खास इफेक्ट डाल रखा है. जब आप गूगल पर “सूर्य ग्रहण” या “Solar Eclipse” सर्च करेंगे, तो आपकी स्क्रीन कुछ सेकेंड के लिए हल्की हो जाएगी. यह इफेक्ट हर बार देखा जा सकता है. गूगल पहले भी बड़े इवेंट्स पर ऐसे इफेक्ट दिखा चुका है. वैलेंटाइन डे पर स्क्रीन रेड हार्ट से भर जाती है और होली पर फूलों की बारिश नजर आती है. इस बार सूर्य ग्रहण के मौके पर भी ऐसा ही जादू दिखाया गया है.
इस बार का सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. भारत में इसे सीधे देखा नहीं जा सकेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत में सूतक नियम भी लागू नहीं होंगे. हालांकि कुछ लोग नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए पूजा-पाठ करते हैं. यह ग्रहण 21 सितंबर रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा. यानी कुल लंबाई लगभग चार घंटे होगी.
ये भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण वाली रात को प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या न करें? ये हैं धार्मिक मान्यताएं
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह मुख्य रूप से दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. चूंकि, यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा.
जब चंद्रमा अपनी परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी का कुछ हिस्सा या पूरा भाग धरती पर नहीं पहुंच पाता, तो उसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. हालांकि, 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…