पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान (India-Pakistan) पर हमला करता है तो सऊदी अरब (Saudi Arabia) पाकिस्तान की रक्षा करेगा. इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक रक्षा समझौता हुआ है.
आसिफ ने इस समझौते की तुलना नाटो के अनुच्छेद 5 से की जिसमें सामूहिक रक्षा का नियम है. अगर किसी एक सदस्य पर हमला होता है तो उसे सभी पर हमला माना जाता है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह समझौता आक्रामक नहीं बल्कि रक्षात्मक है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान या सऊदी अरब पर कोई हमला होता है तो दोनों मिलकर उसका मुकाबला करेंगे.
एक रिपोर्ट कि माने तो ख्वाजा आसिफ ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सऊदी अरब के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत पाकिस्तान की सैन्य क्षमताएं सऊदी के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध होंगी. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान ने हमेशा परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की अनुमति दी है और कोई उल्लंघन नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें-जैश-ए-मोहम्मद बदल सकता है नाम, डिजिटल फंडिंग से कर रहा संचालन, FATF रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि यह एक व्यापक रक्षात्मक समझौता है, जिसमें सभी सैन्य साधन शामिल हैं. इसका मतलब है कि अगर दोनों देशों को खतरा महसूस होता है, तो वे एक-दूसरे की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.
यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद यात्रा के दौरान हुआ जिसमें दोनों देशों ने रक्षा को औपचारिक रूप दिया है. भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह समझौता कोई नई बात नहीं है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…