Gopalganj Murder Case
Gopalganj Murder Case: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.
पुलिस के मुताबिक, गांव में मामूली से विवाद में गुरुवार को एक महिला की कथित तौर पर लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, गांव में बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी. महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची.
पुलिस को हालात काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें- PAK को हद में लाने की इनसाइड स्टोरी: जानें कैसे TV की पिक्चर ट्यूब बनाने वाली कंपनी बनी भारतीय सेना की ‘ईगल आई’
हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…