देश

‘सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक स्थल को दी मंजूरी’, गृह मंत्रालय का बयान

Memorial for Late Manmohan Singh: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का फैसला किया है. मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी.

गृह मंत्रालय ने क्या कहा

गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘आज (शुक्रवार) सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ.’ इसमें कहा गया है, ‘कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी. इस बीच अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है.’

भारत के आर्थिक सुधारों के सूत्रधार मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. वे 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे.

कांग्रेस ने उठाई थी मांग

इससे पहले शुक्रवार दिन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का अनुरोध किया था, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके. इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट भी किया था.

खड़गे ने अपने पत्र में लिखा था, ‘मैं यह पत्र भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन के संदर्भ में लिख रहा हूं. आज सुबह हमारी टेलीफोन पर हुई बातचीत के संदर्भ में, जिसमें मैंने डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, जो कल यानी 28 दिसंबर 2024 को होगा, उनके अंतिम विश्राम स्थल पर करने का अनुरोध किया, जो भारत के महान सपूत की स्मृति के लिए एक पवित्र स्थल होगा. यह राजनेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारकों को उनके अंतिम संस्कार स्थल पर रखने की परंपरा के अनुरूप है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

20 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

33 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago