महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में तैनात हुआ अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल, आपदाओं से निपटने में होगा कारगर

महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच एक और बड़ी पहल की गई है. अब महाकुंभ के विशाल आयोजन में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल को मैदान में उतारा गया है. इस वाहन में कई आधुनिक सुविधाएं और उपकरण शामिल हैं, जो आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने और आपदा प्रबंधन को आसान बनाने में मदद करेंगे.

विक्टिम लोकेशन कैमरा से भी लैस है व्हीकल

महाकुंभ के नोडल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार यह वाहन विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है, जो प्राकृतिक आपदाओं से लेकर सड़क दुर्घटनाओं तक, हर परिस्थिति में उपयोगी साबित होंगे. 10 से 20 टन क्षमता वाले लिफ्टिंग बैग के जरिए वाहन मलबे के नीचे दबे लोगों को आसानी से बाहर निकालने में सक्षम है. यही नहीं, डेढ़ टन तक की भारी वस्तुओं को उठाने और स्थानांतरित करने के लिए इसमें विशेष मशीनें फिट की गई हैं. आपदा के दौरान मजबूत मलबे को काटने और फैलाने के लिए वाहन में विशेष टूल्स उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: नमामि गंगे मिशन द्वारा निर्मल गंगा का संकल्प, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम

इसके साथ ही, यह विक्टिम लोकेशन कैमरा से भी लैस है जो मलबे या ध्वस्त संरचनाओं में फंसे लोगों को खोजने में अत्यंत मददगार है. उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन के लिए इनबिल्ट जनरेटर की सुविधा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी काम करेगा. इसके अतिरिक्त वाहन में रेस्क्यूवर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स रखे गए हैं. इसमें लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, रेस्क्यू कांटा और लाइफ बाय जैसे उपकरण हैं जो इसे और उपयोगी बनाते हैं. अग्नि आपदाओं के दौरान तापमान की सही जानकारी के लिए वाहन में टेंपरेचर मेजरिंग डिवाइस उपलब्ध है.

आपदाओं से निपटने में मिलेगी मजबूती

उन्होंने बताया कि इस मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल की तैनाती के बाद महाकुंभ के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने में प्रशासन को काफी मदद मिलेगी. यह वाहन न केवल कुम्भ मेले के लिए, बल्कि अन्य आपदा प्रबंधन अभियानों के लिए भी उपयोगी साबित होगा. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान इस अत्याधुनिक व्हीकल के उपयोग से आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी.

विशाल तलवार

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago