Categories: देश

Opposition MPs Suspension: ‘सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया’, सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Sonia Gandhi Attack On PM Modi: संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र ने एक नया इतिहास रचा है. एक सत्र में 141 सांसदो के निलंबन के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की नेता और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साथा है. कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ.

वहीं आज कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए.

भाजपा आज विपक्ष में होती तो क्या प्रतिक्रिया देती

सोनिया गांधी ने सांसदों के निलंबन पर कहा कि, “13 दिसंबर को जो हुआ वह अक्षम्य है. उसे सही नहीं ठहराया जा सकता. प्रधानमंत्री को राष्ट्र को संबोधित करने और घटना पर अपने विचार व्यक्त करने में चार दिन लग गए और उन्होंने ऐसा संसद के बाहर किया. ऐसा करके उन्होंने सदन की गरिमा और हमारे देश के लोगों के प्रति अपनी उपेक्षा का स्पष्ट संकेत दिया है. कल्पना कीजिए कि अगर बीजेपी आज विपक्ष में होती तो क्या प्रतिक्रिया देती.”

सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है. इससे पहले कभी भी इतने सारे विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित नहीं किया गया था वो भी उचित और सही मांग के लिए. 13 दिसंबर को हुई असाधारण घटना पर विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की थी. इस अनुरोध का जिस अहंकार के साथ व्यवहार किया गया उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.”

प्रधानमंत्री के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “इस सरकार ने लोकतंत्र और संसद सहित इसके आवश्यक स्तंभों वाली संस्थाओं पर व्यवस्थित हमला किया है. सरकार और भाजपा के कार्यों ने एकता की भावना को कमजोर कर दिया है. भारत के संविधान पर हमला हो रहा है. आर्थिक असमानताएं बढ़ती जा रही हैं. आर्थिक विकास के बारे में प्रधानमंत्री के दावों और जमीनी हकीकत के बीच एक बहुत बड़ा अंतर है.”

सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा

सोनिया गांधी ने बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा, “बेरोजगारी पहले की अपेक्षा में अधिक बढ़ रही है और सारा पैसा उद्योगपतियों के एक चुनिंदा समूह के हाथों में जा रहा है. रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. गरीबों को परेशानी हो रही है. यह जरूरी है कि हम इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएं. यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम उन ताकतों के खिलाफ पूरी शक्ति से लड़ें जो सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही हैं.”

इसे भी पढ़ें: “आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महिला आरक्षण इस शर्त पर- सोनिया गांधी

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “हमारा मानना है कि महिला आरक्षण बिल को इस शर्त पर पारित किया जाना कि इसे केवल परिसीमन या जनगणना के बाद ही लागू किया जाएगा, ये महिलाओं को गुमराह करने और उनका वोट हासिल करने के इरादे से किया गया एक दिखावा मात्र है. संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लंबे समय से अपेक्षित है. बर्बाद करने के लिए समय नहीं बचा है. महिलाओं के लिए रिजर्वेशन तत्काल लागू किया जाना चाहिए और इसमें OBC महिलाओं के साथ-साथ सभी महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए.”

Rohit Rai

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

52 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago