Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sonia Gandhi

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आरोप वाली याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 6 नवंबर को सुनवाई करेगा. सेशंस कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट को मामले पर पुनर्विचार करने और पुलिस रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं.

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो से दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ हाथ मिला रही है.

सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' से पहले राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो शेयर किया है. यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी जिसमें उनके जीवन के कई अहम राज खुलेंगे.

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. ललन सिंह ने नीतीश कुमार के 20 साल के राजनीतिक सफर और बिहार में उनके काम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम के दम पर जनता की सेवा की है.

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा हुई. रिपोर्टों के मुताबिक दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी ने इस घटनाक्रम पर अलग राय रखी.

Sonia Gandhi Voter List Controversy: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने साल 1991 में सोनिया गांधी के वोट डालने के दौरान खींची गई तस्वीरों पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि चोरी करने की कांग्रेस की प्रवृति नई नहीं है. 1991 में जब सोनिया गांधी वोट डालने गई थीं, उस समय बूथ के अंदर जाकर तस्वीरें खींची गई.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं.

नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के आरोप से जुड़ी सोनिया गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला टल गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब 21 सितंबर को फैसला सुनाएगा.

Vande Mataram Controversy: अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस और सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप लगाया. बीजेपी ने इसे राष्ट्रभक्ति से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि कांग्रेस ने सफाई दी. पढ़ें पूरी खबर.