खेल

IPL 2024 Auction: आईपीएल में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, रोहित, धोनी नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

Most Expensive Indian Player In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर मंगलवार को हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. स्टार्क इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमती खिलाड़ी बन गए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क के लिए खजाना खोलते हुए 24.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

IPL में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस बने सबसे महंगे खिलाड़ी

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस पर भी खुब बोली लगी. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. अगले सीजन को लेकर हुए ऑक्शन में स्टार्क पहले और कमिंस दूसरे सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं अब हम आपको आईपीएल के उस भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताएंगे. जिसकी सैलरी सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन में स्टार्क, कमिंस समेत इन पांच खिलाड़ियो पर हुई पैसों की बरसात, देखें लिस्ट

आईपीएल में केएल राहुल है सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल वह भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा है. इस समय उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये हैं. आईपीएल में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम आता है. फ्रेंचाइजी की ओर से उन्हें सैलरी के रूप में 16 करोड़ रुपये मिलते हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी इतनी ही सैलरी मिलती है. वो भी दूसरे नंबर पर हैं.

आईपीएल में ये हैं टॉप पांच सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे महंगे तीसरे भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं. कोहली को आरसीबी की ओर से सैलरी के रूप में 15 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. विराट कोहली इस टीम के साथ साल 2008 से जुड़े हुए हैं. इस सूची में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. दोनों खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी की ओर से सैलरी के रूप में 12-12 करोड़ रुपये देती है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

1 second ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

15 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

57 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago