दुनिया

America: अयोध्या से लेकर अमेरिका तक मनेगा जश्न, US के 1100 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होगा कार्यक्रम

America: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. पूरे देश में इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने की योजना है. इसी बीच अमेरिका में भी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है. अमेरिका में एक सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिन मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, उससे जुड़ी एक महिला अधिकारी ने जानकारी दी है.

सदियों के इंतजार और संघर्ष के बाद बन रहा है मंदिर

राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान उत्तरी अमेरिका में एक सप्ताह तक जश्न मनाने की तैयारी है. महिला अधिकारी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है और हमारे लिए आशीर्वाद है कि हम भी इस भ्य आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे. हमारे सपनों का मंदिर सदियों के इंतजार और संघर्ष के बाद बन रहा है.

1100 मंदिरों में आयोजित होगा कार्यक्रम

अमेरिका की हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद की तेजल शाह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अमेरिका और कनाडा में हर किसी की भावनाएं भगवान राम को लेकर जुड़ी हुई हैं. भगवान राम की भक्ति और उनमें आस्था है. सभी लोग अपने भगवान के आगमन का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि HMEC संयुक्त राज्य अमेरिका में 1100 से ज्यादा मंदिरों का नेतृत्व करता है.

यह भी पढ़ें- “आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

15 जनवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

तेजल शाह ने आगे बताया कि उत्तरी अमेरिका में स्थित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में एक सप्ताह तक उत्सव मनाया जाएगा. ये कार्यक्रम 15 जनवरी से शुरू होगा. जो 22 जनवरी की रात अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लाइव प्रसारण के साथ खत्म होगा. इस दौरान हजारों की संख्या में हिंदू इस समारोह में शामिल होंगे.

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य आतिथि होंगे. ऐसे में सारी तैयारियों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पीएम मोदी 11 बजे जन्मभूमि परिसर में दाखिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago