सांकेतिक तस्वीर.
ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर बढ़ते अश्लील कंटेंट को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी) से जुड़ी संसद की स्थायी समिति बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक करेगी.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को आयोजित बैठक में समिति के सदस्य ओटीटी (OTT Platform) पर उपलब्ध उल्लू तथा दूसरे ऐप के बारे में सरकार से सवाल पूछ सकते हैं और ठोस कदमों की मांग कर सकते हैं. समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (OTT Platform) पर अश्लीलता के बढ़ते प्रभाव को लेकर पहले ही कड़ा रुख अपना लिया है और इस मामले में कार्रवाई की बात कही है.
निशिकांत दुबे ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था, “यह नहीं चलेगा, हमारी कमेटी इस पर कार्रवाई करेगी.” उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा था, यह नहीं चलेगा. यह मोदी सरकार है, अब इंतजार कीजिए. पहलगाम में हिंदुओं की हत्या के बाद देशद्रोही की तरह हिसाब मांग रहे यूट्यूबर्स और बिचौलियों पर कार्रवाई होगी.”
उनके इस बयान से साफ है कि समिति डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (OTT Platform) पर अनियंत्रित कंटेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाने के मूड में है. बुधवार की बैठक में उल्लू जैसे ऐप्स पर अश्लील कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए नीतिगत और कानूनी उपायों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के शामिल होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- एक्टर एजाज खान को पुलिस ने विवादित “हाउस अरेस्ट” शो के लिए किया तलब
समिति के कई सदस्यों ने उल्लू जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT Platform) पर उपलब्ध कंटेंट को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के लिए खतरा बताया. इन प्लेटफॉर्म्स पर बिना सेंसरशिप के उपलब्ध बोल्ड और अश्लील कंटेंट को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से भी शिकायतें सामने आ रही हैं. समिति के सदस्यों का मानना है कि ऐसे कंटेंट न केवल युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी उन्हें कमजोर कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…