यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: कितना महंगा हुआ सोना, चांदी में कितनी आई गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार बदलाव जारी है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल दिख रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत भी स्थिर रही. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने- चांदी की कीमत हुई स्थिर, दिल्ली से लेकर यूपी तक जानें क्या है आज के ताजा भाव

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल दिखाई दे रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 92,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago