देश

जमीन हमारी पर हक कहां? 6% प्लॉट मिला, 4% का इंतजार; 26 साल से चक्कर काट रहे ग्रेटर नोएडा के किसान 29 जून को लखनऊ के लिए करेंगे कूच

Greater Noida Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित किसानों ने आज महापंचायत की. इस महापंचायत में 4% आबादी भूखंड से वंचित लगभग 40 गांवों के किसान शामिल हुए. पंचायत में किसानों ने निर्णय लिया कि आगामी 29 तारीख को ग्रेटर नोएडा से लखनऊ तक पैदल कूच करेंगे. लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आबादी भूखंड के मामले पर वार्ता करेंगे.

किसानों ने बताया कि दो दशक पहले प्राधिकरण ने उनकी जमीन अधिग्रहित की थी. उस समय प्राधिकरण ने उन्हें मुआवजे के साथ 6 प्रतिशत आबादी भूखंड दिये. यानी जितनी जमीन प्राधिकरण ने किसानों से अधिग्रहित की, उसका 6 प्रतिशत जमीन उन्हें मुआवजे के साथ दी. किसानों का कहना था कि उस समय प्राधिकरण ने उन्हें 10 प्रतिशत आबादी भूखंड देने की बात कही थी, लेकिन दिये सिर्फ 6 प्रतिशत ही. इस मामले को लेकर किसान हाईकोर्ट चले गए. जिसके बाद सभी किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड देने की बात सामने आई.

26 साल से किसान काट रहे प्राधिकरण के चक्कर

किसानों का कहना है कि 26 साल बीतने के बाद भी प्राधिकरण ने उन्हें बाकी के 4 प्रतिशत भूखंड नहीं दिये. वो सालों से लगातार प्राधिकरण के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि कई बार बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बावजूद भी उन्हें भूखंड नहीं दिये जा रहे हैं. जिसके बाद किसानों ने यह निर्णय लिया और महापंचायत बुलाई है.

40 गांवों के किसान महापंचायत में शामिल

किसानों का कहना है कि इस महापंचायत में 40 गांवों के किसान और महिला किसान शामिल हुए हैं. पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अगले 29 जून को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से लखनऊ के लिए पैदल कूच किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- शुभेंदु सरकार के बजट में महिला, युवा, कर्मचारियों की लॉटरी, MLA के खाते भरे; जानें बंगालियों को क्या-क्या मिला?

अब देखना होगा कि 29 जून से पहले प्राधिकरण के अधिकारी इन प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं या फिर किसान लखनऊ कूच करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

4 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

28 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

57 minutes ago