देश

डेटिंग ऐप के जरिए लाखों की ठगी! समलैंगिक रिश्ता बनाना पड़ा भारी, जानिए पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट और ब्लैकमेलिंग करता था. नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करके लोगों को झांसे में लेता था और फिर उनसे गैरकानूनी तरीके से पैसे ऐंठता था. हाल ही में इस गैंग ने एक युवक से 1 लाख रुपये की लूट की थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

ऐसे दिया जाता था वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, ये गैंग बहुत शातिर तरीके से काम करता था. पहले ये लोग ऐप पर अपनी फर्जी पहचान बनाकर लोगों से बात शुरू करते थे. फिर डेट के बहाने उन्हें किसी जगह पर बुलाते थे. वहां पहुंचते ही ये लोग डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने का खेल शुरू कर देते थे. ताजा मामले में एक युवक को इनके जाल में फंसाकर 1 लाख रुपये लूट लिए, जिसके बाद मामला सामने आया.

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) सुधीर कुमार ने बताया, “ये आरोपी डेटिंग ऐप के जरिए अपने शिकार ढूंढते थे. डेट के नाम पर बुलाने के बाद वो उन्हें डराकर या ब्लैकमेल करके पैसे वसूलते थे. इस गैंग ने पहले भी कई ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है.” उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं और बाकी साथियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.

डर और बदनामी के कारण शिकायत नहीं करते थे पीड़ित

पुलिस की जांच में पता चला कि ये गैंग लोगों की मजबूरी और डर का फायदा उठाता था, ताकि कोई शिकायत न करे. लेकिन इस बार 1 लाख रुपये की लूट का शिकार हुए युवक ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद नॉलेज पार्क पुलिस ने फटाफट कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस को इनके पास से कुछ सबूत भी मिले हैं और अब ये पता लगाया जा रहा है कि इस गैंग ने और कितने लोगों को निशाना बनाया. सुधीर कुमार ने कहा, “हम बाकी पीड़ितों से अपील करते हैं कि वो बिना डरे सामने आएं. इस गैंग की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.”

इस घटना ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन अनजान लोगों से मिलते वक्त सावधानी बरतें और किसी भी शक वाली बात को तुरंत रिपोर्ट करें. इस मामले की जांच अभी जारी है और ये मामला ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े संभावित खतरों को उजागर करता है.


ये भी पढ़ें- भारत से भागे ‘नित्यानंद’ ने यहां बसाया था फर्जी देश ‘कैलासा’, बोलिवियाई सरकार ने लिया एक्शन, 20 लोग गिरफ्तार करके डिपोर्ट किए


रिपोर्टर: समीर आलम

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago