देश

भारत से भागे ‘नित्यानंद’ ने बसाया था फर्जी देश ‘कैलासा’, बोलिवियाई सरकार ने लिया एक्शन, 20 लोग गिरफ्तार

Nithyananda Fraud: भारत से भागकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ की स्थापना करने वाले भगोड़े धर्मगुरु नित्यानंद का एक और विवादास्पद मामला सामने आया है. बोलीविया में कैलासा के 20 कथित नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने बोलिविया की तीन आदिवासी जनजातियों से मिलकर लगभग 4.8 लाख हेक्टेयर सार्वजनिक जमीन कब्जाने की कोशिश की थी.

1000 साल के लिए लीज पर ली थी जमीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नित्यानंद के शिष्यों ने बाउर, कायुबा और एसे एहा नाम की जनजातियों से 1000 साल के लिए जमीन लीज पर ली थी. समझौते में ‘कैलासा’ को पूरी जमीन पर अधिकार और स्वायत्तता देने का दावा किया गया था, लेकिन बोलीविया सरकार ने इसे अवैध करार दिया. बोलीविया की सरकार ने कहा कि विदेशी नागरिक अमेजन क्षेत्र में जमीन नहीं खरीद सकते हैं.

बोलीविया सरकार ने सभी 20 गिरफ्तार नागरिकों को उनके देशों – भारत, अमेरिका, स्वीडन और चीन – में वापस भेज दिया. इन लोगों ने टूरिस्ट वीजा पर बोलीविया में प्रवेश किया था.

भारत में जारी है तलाश

आपको बता दें कि नित्यानंद पर भारत में यौन शोषण, बच्चों के अपहरण और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप हैं. वह 2020 से फरार है और भारत में उसकी तलाश जारी है. नित्यानंद अक्सर अपने चमत्कारी शक्तियों का दावा करता है, जैसे तीसरी आंख से अंधों को देखना या सूर्योदय को 40 मिनट तक टाल देना.

यह मामला नित्यानंद की धोखाधड़ी और उसके कई अवैध कामों का एक और उदाहरण है, जो देश-विदेश में सुर्खियां बना चुका है.

ये भी पढ़े ED Raid: आयुष्मान भारत स्कीम घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, रांची सहित 21 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago