पंजाब में आज अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर स्थित पुलिस चौकी पर हमला हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ग्रेनेड से किया गया. किसी ने पुल के ऊपर से पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड फेंका. हालांकि, अभी इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हमले के बाद पुलिस ने चौकी पर ताला लगा दिया और पूरे पुलिस स्टेशन को अस्थायी रूप से खाली कर दिया गया.
ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के अधिकारी अमरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर ग्रेनेड हमला हुआ है, इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.
जब अमरजीत सिंह से यह पूछा गया कि क्या ग्रेनेड यहीं से फेंका गया था, तो पहले उन्होंने इसे स्वीकार किया, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और जांच की जा रही है.
अमरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस इस हमले के उद्देश्य और उसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और जांच के बाद ही कोई ठोस जानकारी दी जाएगी.
पुलिस की जांच टीम मौके पर हैं और हमले के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है.
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…