UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित कर दी है. ये परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी. इस साल की परीक्षा में करीब लाखों छात्र शामिल होंगे और यूपी बोर्ड ने इसकी तैयारी को लेकर सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. आइए इस खबर में उनके बारे में जान लेते हैं.
UPMSP ने परीक्षा के लिए डिटेल गाइडलाइन जारी की है, जिसे सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर छात्रों को जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे और फोटोग्राफी की अनुमति भी नहीं दी जाएगी. शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी जिलों के डीएम और यूपी बोर्ड के सचिव को निर्देश जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के लिए की समीक्षा बैठक
वहीं Question पेपर्स की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी. ये सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो और छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा का अवसर मिले.
परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए यूपी बोर्ड ने 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. जिला विद्यालय इंस्पेक्टर सेंसिटिव और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करेंगे, ताकि नकल या कोई भी अव्यवस्था न हो. इसके साथ ही छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.
परीक्षा के दिन छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) लेकर आना होगा. पहचान पत्र की जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा. हालांकि, फिलहाल हॉल टिकट जारी नहीं किए गए हैं और छात्र इसे अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करेंगे.
इस बार की परीक्षा में यूपी बोर्ड ने नकल विरोधी कानून को लागू किया है. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी. अगर किसी छात्र के पास इन वस्तुओं में से कोई भी चीज पाई जाती है, तो उसे तत्काल परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…