देश

Gujarat elections: क्या विरमगाम को बीजेपी की झोली में डाल पाएंगे ‘लोकल ब्वॉय’ हार्दिक पटेल? 10 सालों से कांग्रेस का है यहां दबदबा

Viramgam Assembly Seat: हार्दिक पटेल के लिए 2022 का विधानसभा चुनाव ये तय करेगा कि गुजरात की राजनीति में उनकी क्या भूमिका होगी. हार्दिक पटेल जब गुजरात कांग्रेस पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट थे तब वे भाजपा नेताओं पर खूब जुबानी प्रहार करते थे लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें टिकट दिया गया है. भाजपा ने 29 वर्षीय नेता और गुजरात में पाटीदार आरक्षण आन्दोलन के चेहरा रहे हार्दिक पटेल को अहमदाबाद के विरमगाम से अपना प्रत्याशी बनाया है. हार्दिक पटेल को यहां से टिकट मिलने के बाद इस विधानसभा सीट पर लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है.

क्या कांग्रेस के खिलाफ यहाँ पर विरोधी लहर है?

विरमगाम में हार्दिक पटेल की लड़ाई कांग्रेस के विधायक भारवाड़ लाखाभाई भीखाभाई से है. लखाभाई भारवाड़ ने 2017 के विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी तेजश्री पटेल को हराया था. पिछले दस सालों से इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा है. यहाँ पर आज भी सडकों की हालत खराब है और स्वास्थ्य और शिक्षा की भी खास व्यवस्था नहीं है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं कांग्रेस के खिलाफ इस विधानसभा सीट पर विरोध की लहर  है, जिसे बीजेपी भुनाने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections: कांग्रेस की शह पर होते थे गुजरात में दंगे, 2002 में ‘उन्हें’ सबक सिखाने के बाद हुई शांति कायम- बोले अमित शाह

जातीय समीकरण

इस विधानसभा क्षेत्र में ठाकोर वोटर लगभग 65000  हैं, वहीं पाटीदार समुदाय के 50000 वोटर हैं और 35000 दलित वोटर हैं. मुस्लिम समुदाय का वोट 20000 के करीब है. इस विधानसभा सीट पर कारडिया राजपूत,कोली, भारवाड़ और रबारी समुदाय के मतदाता भी मुख्य भूमिका निभाएंगे. इस विधानसभा सीट पर पाटीदारों की अच्छी तादाद होने के बावजूद भारवाड़ समुदाय से आने वाले विधायक की जीत यह बताती है कि हार्दिक पटेल के लिए इस विधानसभा पर लड़ाई इतनी आसान नहीं होने वाली है.

आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में

माना जा रहा है कि इस विधानसभा सीट पर हार्दिक पटेल को टिकट मिलने से भाजपा के तेजश्री पटेल के अलावा अन्य उम्मीदवार नेता भी खुश नहीं हैं. इस विधानसभा सीट पर तेजश्री की अच्छी पकड़ भी मानी जाती है. इस सीट पर मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा में ही है लेकिन आम आदमी पार्टी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. आम आदमी पार्टी ने यहां पर अमरसिंह ठाकोर को अपना प्रत्याशी बनाया है और इस विधानसभा में सबसे अधिक ठाकोर समुदाय के लोग हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

6 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

18 minutes ago

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…

40 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

1 hour ago